Kabirdham Swami Atmanand School Teacher Bhrati 2025 : शिक्षक पदों पर सीधी संविदा भर्ती शुरू
जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम के कार्यालय द्वारा 08 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार अस्थायी रूप से मान्यता प्राप्त स्कूलों में की जा रही है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति और संविदा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से दिनांक 30 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए हैं।
- नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार
- भर्ती का प्रकार – संविदा (Contractual)
- आवेदन की अंतिम तिथि – 30/06/2025
- आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
- आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रिक्त पदों कि जानकारी –
पद नाम – व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक, प्रयोगशाला सहायक (विभिन्न विषय)
कुल रिक्त पद – 69 पद
शैक्षणिक योग्यता –
व्याख्याता पद हेतु –
1.संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा बी.एड. प्रशिक्षित। (हिन्दी व संस्कृत को छोड़कर सभी कक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण)।
2.अंग्रेजी एवं हिन्दी के लिए स्नातक में अंग्रेजी साहित्य/हिन्दी साहित्य अनिवार्य।
शिक्षक पद हेतु –
1.संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उपाधि तथा बी.एड. प्रशिक्षित एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण। (हिन्दी व संस्कृत को छोड़कर सभी कक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण)।
2.अंग्रेजी/हिन्दी शिक्षक के लिए स्नातक में अंग्रेजी/हिन्दी साहित्य अनिवार्य।
सहायक शिक्षक (विज्ञान/कला) हेतु –
1.अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी न्यूनतम 50% अंकों के साथ (विज्ञान/गणित या कला संकाय) उत्तीर्ण एवं डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षित तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण।
प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक) हेतु –
1.मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधि तथा बी.एड. प्रशिक्षित। (हिन्दी व संस्कृत को छोड़कर सभी कक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण)।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला पद हेतु –
1.अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान/गणित में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा तथा छूट –
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु – 35 वर्ष
आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।
आवेदन कैसे करें – जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे “कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम, आवक-जावक कक्ष, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।
चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा पदानुसार कौशल परीक्षा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
हिंदी एवं अंग्रेजी 10,000 KPPH गति टाइपिंग टेस्ट मॉडल पेपर : CTSP CG Typing Exam 2025
नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।
विभागीय PDF लिंक Link
टेलीग्राम लिंक Link
व्हाट्सएप लिंक Link
cg jobs | cg job vacancy news | cg new recruitment | cg Naukri suchna | cg jobs notification | Chhattisgarh job alert | cg sanvida Bharti | cg regular Bharti | cg recruitment notification 2025 | cg job update today | cg Bharti Samachar | cg Naukri update |cg naukri 2025 cg naukri| cg 5 naukri| cg naukri news \ cg 8 pass naukri| cg job news| sarkari naukri| cg jobs| cg peon sarkari naukri | naukri| cg sarkari naukri bharti| cg bhritya sarkari naukri| cg chaprasi sarkari naukri| cg sahayak grade 3 sarkari naukri| cg sahayak grade 2 sarkari naukri| cg news| 5 pass naukri| 8 pass naukri| cg new job| cg job| sarkari naukri job| new naukri vacancy| peon sarkari naukri| 5 pass sarkari naukri|8 pass sarkari Naukri| Akhil Bhartiya nuakri | cg Naukri website | cg jobs 2025 |