District Health Recruitment Korba 2026: स्वास्थ्य विभाग में 50 पदों पर संविदा भर्ती, जल्द करें आवेदन!

NHM Korba Recruitment 2026 Notification: अगर आप छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में Government Medical Jobs की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कोरबा ने National Health Mission (NHM) के अंतर्गत 50 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कैंडीडेट National Health Mission Korba Recruitment 2026 में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

National Health Mission Korba Bharti 2026 पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार जो निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अहर्ताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तक विभाग को ऑफलाइन आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

NHM Korba Recruitment 2026 – Overview

  • भर्ती संस्था – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़
  • विभाग – स्वास्थ्य विभाग, कोरबा (छत्तीसगढ़)
  • कुल पद – 50 पद
  • नौकरी का प्रकार – संविदा (Contract Basis)
  • आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन आवेदन
  • चयन प्रक्रिया – मेरिट + अनुभव अंक + स्किल टेस्ट/इंटरव्यू
  • कार्य स्थान – जिला कोरबा
  • वेतनमान -₹10,000 – ₹27,500 प्रति माह
  • आवेदन का पता – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शाखा- NHM, रजगामार रोड, कोसाबाड़ी चौक, जिला- कोरबा (छ.ग.), पिन- 495677
  • आधिकारिक वेबसाइट – www.korba.gov.in

Important Dates: District Korba Health Jobs 2026?

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि – 11 फरवरी 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 11 फरवरी 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 27 फरवरी 2026
  • समय सीमा (अंतिम तिथि पर) – शाम 5:30 बजे तक

Application Fee : Korba CMHO Vacancy 2026?

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: CMHO Korba District Recruitment 2026?

  1. पद नाम – डेंटल सर्जन (Dental Surgeons) – 02
  2. पद नाम – आयुष चिकित्सा अधिकारी (MO – AYUSH – Female) – 01
  3. पद नाम – फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) – 03
  4. पद नाम – नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer – NMHP/UAAM) – 05
  5. पद नाम – कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) – 08
  6. पद नाम – स्टाफ नर्स (Staff Nurse – SNCU/NBSU) – 06
  7. पद नाम – रेडियोग्राफर (Radiographer) – 01
  8. पद नाम – लैब टेक्नीशियन (Laboratory Technicians) – 02
  9. पद नाम – लैब टेक्नीशियन – DPHL – 01
  10. पद नाम – एम.पी.डब्ल्यू. पुरुष (MPW – Male) – 07
  11. पद नाम – ओ.टी. टेक्नीशियन (OT Technician) – 01
  12. पद नाम – ए.एन.एम. (ANM) – 03
  13. पद नाम – काउंसलर (Counsellor) – 01
  14. पद नाम – लैब असिस्टेंट – DPHL – 01
  15. पद नाम – जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (PADA/LDC) – 05
  16. पद नाम – सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) – 02

कुल योग (Total) – 50 पद

Required Qualification: Korba NHM Vacancy 2026?

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

  1. डेंटल सर्जन (Dental Surgeons): MDS या BDS के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
  2. आयुष चिकित्सा अधिकारी (MO – AYUSH): BAMS/BHMS/BUMS की डिग्री और किसी भी मान्यता प्राप्त आयुष/होम्योपैथी/यूनानी बोर्ड में पंजीयन।
  3. फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist): बैचलर डिग्री इन फिजियोथेरेपी (B.P.T.)।
  4. नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer):B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण। NMHP पद हेतु मेंटल हेल्थ अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन अनिवार्य है ।
  5. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): B.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing के साथ CCH इंटीग्रेटेड कोर्स और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
  6. स्टाफ नर्स (Staff Nurse): B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
  7. रेडियोग्राफर (Radiographer): 12वीं (विज्ञान विषय के साथ), मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल पाठ्यक्रम उत्तीर्ण और पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन।
  8. लैब टेक्नीशियन (Laboratory Technician): DMLT या BMLT कोर्स के साथ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन।
  9. एम.पी.डब्ल्यू. पुरुष (MPW – Male): 12वीं (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (MPW) प्रशिक्षण में 1 वर्षीय डिप्लोमा।
  10. ओ.टी. टेक्नीशियन (OT Technician): 12वीं (जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी) उत्तीर्ण, OT टेक्नीशियन पैरामेडिकल कोर्स और जीवित पंजीयन।
  11. ए.एन.एम. (ANM): 12वीं उत्तीर्ण और INC द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्र से ANM कोर्स उत्तीर्ण एवं जीवित पंजीयन।
  12. जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (Jr. Sec. Asst.): 12वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA)।
  13. काउंसलर (Counsellor): मनोविज्ञान/काउंसलिंग/हेल्थ एजुकेशन/मास कम्युनिकेशन/सोशल साइंस में पीजी डिग्री या डिप्लोमा ।
  14. लैब असिस्टेंट (Lab Assistant – DPHL): 12वीं (जीव विज्ञान के साथ) उत्तीर्ण और प्रयोगशाला में 1 वर्ष का अनुभव ।
  15. सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard): 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव। न्यूनतम ऊंचाई 160 CM और मेडिकल बोर्ड द्वारा फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य है ।

Required Age Limit Criteria: Korba Health Department Recruitment 2026?

  • आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – चिकित्सकीय पद हेतु : 70 वर्ष तथा प्रबंधकीय पद हेतु : 64 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

How To Apply Offline: Chhattisgarh NHM Korba Vacancy 2026?

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।

Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।

Address: अपना आवेदन “मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शाखा- NHM, रजगामार रोड, कोसाबाड़ी चौक, जिला- कोरबा (छ.ग.), पिन- 495677 ” के पते पर भेजें।

Selection Process: CMHO Korba Recruitment 2026?

चयन मेरिट और कौशल परीक्षा के आधार पर होगा –

Academic Score: पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का 60% से 65% अंक जोड़ा जाएगा।

Experience Bonus: NHM कर्मियों को प्रति वर्ष 3 अंक (अधिकतम 15) और अन्य को 2 अंक (अधिकतम 10) प्रति वर्ष बोनस दिया जाएगा।

Skill Test/Interview: कुल 20 अंकों की कौशल परीक्षा या साक्षात्कार होगा, जिसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को बुलाने का अनुपात: कुल विज्ञापित पदों की संख्या के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन/परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा –

1 से 10 पद होने पर: विज्ञापित पदों का 10 गुना।

11 से 50 पद होने पर: विज्ञापित पदों का 5 गुना।

50 से अधिक पद होने पर: विज्ञापित पदों का 3 गुना।

NHM Korba Vacancy 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

CMHO Korba Recruitment 2026 official notification : Download Link

Link telegram me open hogi

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment