Chhattisgarh High Court JJA/Translator Result Update 2026 : व्यापम ने प्राप्तांकों की सूचि हाई कोर्ट को सौंपी

CG Vyapam Recruitment Update 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर ने माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (High Court of Chhattisgarh) के अंतर्गत आयोजित भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है । यदि आप Translator (HCT25) या Junior Judicial Assistant (HJJA25) के पदों के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, तो यह जानकारी आपके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

High Court Bilaspur JJA Recruitment Details

  • भर्ती का नाम – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2025
  • परीक्षा कोड – HJJA25
  • विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
  • संगठन – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर
  • पदों के नाम – जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (JJA) एवं जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर)
  • कुल रिक्त पद – 133 पद

महत्वपूर्ण सूचना: लिखित परीक्षा परिणाम (Written Exam Result Status)व्यापम द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1064/2026 के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं के प्रथम चरण (First Phase) के परिणामों को लेकर ताज़ा स्थिति स्पष्ट की गई है –

  • Translator (HCT25) Exam: इस पद के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक किया गया था।
  • Junior Judicial Assistant (HJJA25) Exam: जेजेए और जेजेए (कम्प्यूटर) पदों के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 04 जनवरी 2026 को संपन्न हुई थी।
  • Result Dispatch: व्यापम ने इन दोनों परीक्षाओं के प्रथम चरण के प्राप्तांकों (Marks) की सूची तैयार कर ली है।
  • Current Status: यह रिजल्ट की सूची अब एक सील्ड लिफाफे में माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर को आगामी कार्यवाही और चयन प्रक्रिया के लिए भेज दी गई है।

Model Typing Test Paper (100) Book By Sunil Sir

अगला चरण क्या होगा? (Next Steps for Candidates)अब चूंकि व्यापम ने डेटा हाई कोर्ट को सौंप दिया है, परीक्षार्थी निम्नलिखित अपडेट्स की उम्मीद कर सकते हैं –

  • Selection List: हाई कोर्ट बिलासपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट या शॉर्टलिस्टेड सूची जारी कर सकता है।
  • Skill Test/Typing Test: प्रथम चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • कौशल परीक्षा (Skill Test): कौशल परीक्षा (Skill Test) – 50 अंक का होगा। कौशल परीक्षा पदों के अनुसार भिन्न होगी।

A. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) हेतु –

  1. परीक्षा का प्रकार – अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट (500 शब्दों का एक गद्यांश)
  2. कुल अंक – 50 अंक
  3. समय सीमा – 20 मिनट
  4. प्रति गलती कटौती – 1/4 अंक।

B. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट हेतु –

  • परीक्षा का प्रकार – अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट (300 शब्दों का एक गद्यांश)
  • कुल अंक – 25 अंक
  • समय सीमा – 10 मिनट
  • प्रति गलती कटौती – 1/4 अंक।
  • परीक्षा का प्रकार – हिंदी टाइपिंग टेस्ट (250 शब्दों का एक गद्यांश)
  • कुल अंक – 25 अंक
  • समय सीमा – 10 मिनट
  • प्रति गलती कटौती – 1/4 अंक।

Note: कौशल परीक्षा “ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम (उबंटू) विद वर्ड प्रोसेसर लिब्रे ऑफिस” (Open Source Operating System (Ubuntu) with Word Processor Libre Office) में आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन सूची केवल कौशल परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment