CGSLSA Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड-3 के पदों पर निकली भर्ती

CGSLSA Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Chhattisgarh State Legal Services Authority – CGSLSA), बिलासपुर द्वारा वर्ष 2026 की नई सरकारी भर्ती CGSLSA Stenographer & Assistant Grade-3 Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती High Court Bilaspur के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें स्टेनोग्राफर (Stenographer), निज सचिव (Private Secretary) और सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3/Process Writer) जैसे रिक्त पद शामिल है। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन CG Vyapam द्वारा किया जाएगा। आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CG Vyapam CGSLSA Stenographer & Assistant Grade-3 Vacancy 2026 – Overview

  • भर्ती बोर्ड – छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (CG Legal Services Authority), बिलासपुर
  • भर्ती वर्ष – 2026
  • पद का नाम – सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर, स्टेनोग्राफर, रजिस्ट्रार/निज सचिव
  • कुल पद – 74 पद
  • भर्ती प्रकार – सीधी भर्ती (Direct Recruitment)
  • आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन (Online Mode)
  • परीक्षा बोर्ड – CG Vyapam
  • परीक्षा मोड – लिखित परीक्षा + कौशल परीक्षा
  • कार्य स्थल – छत्तीसगढ़
  • वेतनमान -₹19,500 – ₹1,12,400 (पद अनुसार)
  • आधिकारिक वेबसाइट – vyapamcg.cgstate.gov.in

Important Date: CG Legal Services Authority Recruitment 2026

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी – 06 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – जल्द जारी होगा
  • लिखित परीक्षा (सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर) – 06 सितम्बर 2026 (संभावित)
  • लिखित परीक्षा (स्टेनोग्राफर/निज सचिव) – 13 दिसम्बर 2026 (संभावित)

Vacancy Details: CG Vyapam CGSLSA Vacancy 2026

1.स्टेनोग्राफर एवं निज सचिव (Stenographer/Private Secretary) – इन पदों के लिए कुल 20 रिक्तियां घोषित की गई हैं:

  • पद नाम – स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) – CGSLSA बिलासपुर – 01 पद (UR)
  • पद नाम – स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) – उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति – 01 पद (UR)
  • पद नाम – स्टेनोग्राफर/निज सचिव – 18 पद

श्रेणीवार विवरण: अनारक्षित-06, अ.ज.जा.-08, अ.जा.-04

Total No of Vacancies – 18 Post

2.सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राईटर (Assistant Grade-3)

इस श्रेणी में कुल 54 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी:

श्रेणीवार पद (Category-wise):

  • अनारक्षित (UR): 24 पद।
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 15 पद।
  • अनुसूचित जाति (SC): 07 पद।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 08 पद।

Required Qualification: CGSLSA Vacancy 2026?

सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राईटर (Assistant Grade-3):

  1. शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण या (पुरानी हायर सेकेंडरी होने पर स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण अनिवार्य)।
  2. कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोग्रामिंग/डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र।
  3. टाइपिंग स्पीड: मान्यता प्राप्त संस्था या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन एवं टंकण परीक्षा परिषद से 5,000 Key Depression प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र (कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से।

स्टेनोग्राफर एवं निज सचिव (Stenographer/Private Secretary):

  1. शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण या (पुरानी हायर सेकेंडरी होने पर स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण अनिवार्य)।
  2. शॉर्टहैंड: मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से 100 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी/हिन्दी शीघ्रलेखन (Shorthand) परीक्षा उत्तीर्ण।
  3. कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा (जैसे COPA/DCA/PGDCA)।

टाइपिंग स्पीड: कंप्यूटर पर 10,000 Key Depression प्रति घंटा की गति।

नोट: टंकण और शीघ्रलेखन की गति के संबंध में कौशल परीक्षा (Skill Test) ली जाएगी।

CG Vyapam CGSLSA Recruitment 2026 दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

CGSLSA Stenographer & Assistant Grade-3 Recruitment 2026 Official Notification: Download Link

CG job vacancy telegram group : Link

Vacancy notification whatsup group : Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment