CG Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का संशोधित प्रस्ताव जारी
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा हाल ही में 5000 शिक्षकीय पदों पर नई भर्ती के लिए एक संशोधित प्रस्ताव जारी किया गया है। यह भर्ती माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में की जा रही है। यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग को 23 जुलाई 2025 को भेजा गया है।
पिछली भर्तियों का आंकड़ा –
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में वर्ष 2019 एवं 2023 में क्रमशः 14,580 एवं 12,489 पदों पर सीधी भर्ती की गई थी।
वर्तमान स्थिति – 2025 –
15 जून 2025 की स्थिति के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा विभाग में शिक्षकीय संवर्ग की रिक्तियों की गणना की गई है। कुल 30,561 पद रिक्त हैं, जिनमें से 5000 पदों पर सीधी भर्ती की स्वीकृति दी गई है।
- भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदु: कुल पद: 5000 शिक्षकीय पद
- प्रस्ताव की तिथि: 23 जुलाई 2025
- जारीकर्ता: संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
- प्रेषित: सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर को यह प्रस्ताव भेजा गया है ।
- भर्ती का उद्देश्य: विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करना
प्रस्तावित पदों का विवरण –
यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों और व्याख्याताओं के लिए की जाएगी। प्रस्तावित पदों का विवरण इस प्रकार है –
सहायक शिक्षक: 2000 पद
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला): 200 पद
शिक्षक (कला संकाय, कृषि, अंग्रेजी एवं संस्कृत): 1500 पद
पी.टी.आई./योग शिक्षक: 300 पद
व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कम्प्यूटर तथा कला समूह): 1000 पद
कुल पद: 5000
भर्ती की आवश्यकता और संदर्भ –
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 15 जून 2025 तक शिक्षकीय संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना की गई थी। इस गणना के अनुसार, विभाग में कुल 30,561 सीधी भर्ती के रिक्त पद हैं।
सहायक शिक्षक: 18983 रिक्त पद
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला): 1599 रिक्त पद
शिक्षक: 4384 रिक्त पद
कृषि शिक्षक: 150 रिक्त पद
व्याख्याता: 5445 रिक्त पद
- विभाग द्वारा अब तक सीधी भर्ती के माध्यम से शिक्षक कला संकाय, हिंदी/संस्कृत के पदों पर भर्ती नहीं की गई है।
2. व्याख्याता कला संकाय, संस्कृत और हिंदी के पदों पर भी भर्ती नहीं की गई है ।
3. व्याख्याता कम्प्यूटर साइंस के पदों पर भी भर्ती नहीं हुई है जबकि स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराए गए हैं।
3. योग शिक्षकों की भर्ती भी विद्यालयों में आवश्यकता के आधार पर प्रस्तावित है क्योंकि विद्यालयों में योग संबंधी पुस्तकें होने के बावजूद योग शिक्षक नहीं हैं।
नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।
विभागीय PDF लिंक Link
टेलीग्राम लिंक Link
व्हाट्सएप लिंक Link
cg jobs | cg job vacancy news | cg new recruitment | cg Naukri suchna | cg jobs notification | Chhattisgarh job alert | cg sanvida Bharti | cg regular Bharti | cg recruitment notification 2025 | cg job update today | cg Bharti Samachar | cg Naukri update |cg naukri 2025 cg naukri| cg 5 naukri| cg naukri news \ cg 8 pass naukri| cg job news| sarkari naukri| cg jobs| cg peon sarkari naukri | naukri| cg sarkari naukri bharti| cg bhritya sarkari naukri| cg chaprasi sarkari naukri| cg sahayak grade 3 sarkari naukri| cg sahayak grade 2 sarkari naukri| cg news| 5 pass naukri| 8 pass naukri| cg new job| cg job| sarkari naukri job| new naukri vacancy| peon sarkari naukri| 5 pass sarkari naukri|8 pass sarkari Naukri| Akhil Bhartiya nuakri | cg Naukri website | cg jobs 2025