Chhattisgarh Govt Jobs 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सरकारी नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) द्वारा Baloda Bazar Mission Vatsalya Yojana 2025-26 के अंतर्गत चाईल्ड हेल्पलाईन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा (Contractual) भर्ती का Official Notification जारी किया गया है।
Baloda Bazar Child Helpline Recruitment 2026 के अंतर्गत सुपरवाईजर और केस वर्कर के रिक्त 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। Baloda Bazar Child Helpline Bharti 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं। वह सभी अभ्यर्थी विभाग 10 मार्च 2026 (सायं 05:00 बजे तक) Baloda Bazar Child Helpline Offline Form सबमिट कर सकते हैं।
Baloda Bazar Child Helpline Recruitment 2026 – Overview
- योजना का नाम – मिशन वात्सल्य योजना (Mission Vatsalya Yojana)
- कार्यालय/स्थान – चाइल्ड हेल्पलाइन, बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़
- भर्ती का प्रकार – संविदा आधारित भर्ती (Contract Basis Recruitment)
- पदों का नाम – 1. चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर (03 पद) 2. केस वर्कर (02 पद)
- कुल पद संख्या – 05 पद
- वेतनमान – सुपरवाइजर – ₹22,000/- प्रतिमाह, केस वर्कर – ₹16,000/- प्रतिमाह
- आयु सीमा – 21 से 35 वर्ष (छूट सहित अधिकतम 45 वर्ष)
- चयन प्रक्रिया – मेरिट सूची (शैक्षणिक योग्यता + अनुभव अंक) + साक्षात्कार / कौशल परीक्षा
- आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर)
- आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक
- निवास अनिवार्यता – छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना आवश्यक
- आधिकारिक वेबसाइट – www.balodabazar.gov.in
Important Dates: Baloda Bazar District Recruitment 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि: विज्ञापन जारी होने की तिथि से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026 (10.03.2026)
समय: शाम 05:00 बजे तक
Application Fee: Mission Vatsalya Baloda Bazar Recruitment 2026?
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: Child Helpline Baloda Bazar Vacancy 2026?
पद नाम – चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर – 03 पद
पद नाम – केस वर्कर – 02 पद
Total No of Vacancies – 05 Posts
Required Qualification: Vacancy 2025?
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर (Supervisor):
- योग्यता: स्नातक (Graduate) – सामाजिक कार्य/कंप्यूटर/IT/समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञान में।
कौशल: कंप्यूटर ज्ञान + MS Office में काम करने की क्षमता।
- अनुभव: अनुभवी उम्मीदवारों और आपातकालीन हेल्पलाइन में काम करने वालों को प्राथमिकता।
केस वर्कर (Case Worker):
- योग्यता: 12वीं (10+2) उत्तीर्ण।
- कौशल: अच्छी संचार दक्षता (Communication Skills)।
- अनुभव: अनुभवी और हेल्पलाइन क्षेत्र के पुराने आवेदकों को प्राथमिकता ।
Required Age Limit Criteria: Baloda Bazar Child Helpline Recruitment 2026?
- आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
- आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
- सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
How To Apply Offline: Baloda Bazar Mission Vatsalya Yojana Vacancy 2026?
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.balodabazar.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।
- Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।
- Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।
- Address: अपना आवेदन “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)” के पते पर भेजें।
Selection Process: Baloda Bazar Child Helpline Recruitment 2026?
चयन प्रक्रिया Merit System पर आधारित होगी:
- शैक्षणिक योग्यता (60% Weightage): आपके ग्रेजुएशन या 12वीं के अंकों के आधार पर 60 अंक दिए जाएंगे।
- Experience Marks: प्रत्येक वर्ष के अनुभव पर 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)।
- Bonus Points: आपातकालीन हेल्पलाइन में अनुभव होने पर प्रति वर्ष 2 बोनस अंक (अधिकतम 10 अंक)।
- Interview/Skill Test: इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
- WCD Baloda Bazar Recruitment 2026 आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
cg job vacancy telegram group : Link
vacancy notification whatsup group : Link
Was this article helpful?
YesNo
